Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

मुनिसुव्रत तप की पूर्णाहुति पर 48 तपस्वियों का बहुमान

 *मुनिसुव्रत तप की पूर्णाहुति पर 48 तपस्वियों का बहुमान*


*तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापन, शासन माता पूजन, पारणा एवं बहुमान समारोह आयोजित*

सैलाना। श्री सैलाना जैन मूर्तिपूजक श्रीसंघ में मुनिसुव्रत तप की 40 दिवसीय तपस्या की पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। अंतिम दिन साध्वीवर्या श्री चारूदर्शा श्रीजी म. सा., श्री विधिता श्रीजी म. सा. एवं श्री प्रभूता श्रीजी म. सा. की निश्रा में 48 तपस्वियों का शासन माता पूजन, पारणा एवं बहुमान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम साध्वीवर्या श्रीजी के सानिध्य में नगर के दोनों जिन मंदिरों में शासन माता पूजन का विधान संपन्न कराया गया तथा आभूषण अर्पित किए गए। इस पूजन का लाभ सम्पतबाई शांतिलालजी चण्डालिया परिवार द्वारा लिया गया।


इसके पश्चात ढोल की मधुर गूंज के साथ चल समारोह निकाला गया, जिसमें सभी तपस्वी एवं श्रीसंघ के सदस्य शामिल हुए। चल समारोह जैन धर्मशाला पहुंचा, जहां तपस्वियों के बहुमान एवं पारणा से पूर्व धर्मसभा आयोजित की गई।

धर्मसभा में साध्वीश्री ने तप की महिमा बताते हुए कहा कि तप केवल शरीर की शुद्धि का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आत्मा के उत्थान का भी महत्वपूर्ण कारण है। तपस्वी ही जिन शासन के सच्चे सेवक हैं। तप के माध्यम से मन एवं आत्मा की शुद्धि संभव है तथा व्यक्ति अपने जीवन को आध्यात्मिक दिशा प्रदान कर सकता है।

धर्मसभा में प्रवचन के बाद सभी 48 तपस्वियों का बहुमान किया गया एवं विधिवत पारणा कराया गया। पारणा का लाभ श्री रामलालजी, संजयजी एवं तरुणजी बाफना परिवार द्वारा लिया गया।

*संध्या में हुआ जिन भक्ति का आयोजन*

महोत्सव की पूर्व संध्या पर प्रभु जिन भक्ति का सुंदर आयोजन किया गया। इसमें संगीतकार वैभव सियार एवं नगर की उभरती बाल प्रतिभा तन्मय परिहार ने अरिहंत परमात्मा के स्तवन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रभु भक्ति में लीन कर दिया।

कार्यक्रम में चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रियंक चण्डालिया, राजेश चण्डालिया, इंद्रेश चण्डालिया, तरुण बाफना, पवन चण्डालिया, विकास चण्डालिया, अंकुर चण्डालिया, अंकित कोठारी, पंकज चण्डालिया, निर्मल कोठारी, आकाश भंडारी, यश चण्डालिया, हर्ष मेहता, अपूर्व नाहटा सहित श्रीसंघ के अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन वैभव जैन ने किया तथा आभार शुभम मेहता ने माना।

Post a Comment

0 Comments