कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सैलाना। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जन्मजयंती के अवसर पर प्रदेशभर में उनके जीवन दर्शन तथा समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया।
सैलाना नगर में पहुंची यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया। स्वागत कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता चारेल एवं जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल संतों एवं समाजजनों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा संत रविदास महाराज के समता, सामाजिक सद्भाव, भक्ति और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मांगीलाल खराड़ी, पार्षद विशाल धभाई, हरीश कुमावत, मुकेश पाटीदार, शैतान सिंह पटेल, कुलदीप कुमावत, एल्डरमैन नाथूलाल राठौर, सपना खराड़ी, पार्षद प्रतिनिधि किशोर कसेरा, वार्ड क्रमांक 1 की पार्षद मीरा, राजेश पाटीदार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंबिका पाटीदार, सुनील राठौर, शेर सिंह राठौड़, गोपाल चौहान सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment
0 Comments