Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म .सा. के सानिध्य में तपस्वी श्रीमती मधुबाला जी मांडोत ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की ।

साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म .सा. के सानिध्य में तपस्वी श्रीमती मधुबाला जी मांडोत ने  सिद्धि तप  की कठोर तपस्या पूर्ण की ।

सैलाना। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म. सा. के सुशिष्य धर्मदास गणनायक प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेंद्रमुनिजी म. सा. के आज्ञानुवर्ती पुण्य पुंज साध्वी श्री पुण्यशीलाजी म. सा. की सुशिष्या साध्वी श्री अनुपमशीलाजी, नेहप्रभाजी, चतुर्गुणाजी, प्रतिज्ञाजी, अंजलिजी, गुणज्ञाजी, अर्पणाजी ठाणा  -  7 वर्षावास हेतु सैलाना की रंगवाड़ी मोहल्ला स्थित अणु आराधना भवन में विराजित है। साध्वी मंडल के सानिध्य में यहां प्रतिदिन विविध आराधनाएं संपन्न हो रही है । यहां पर श्री धर्मदास जैन श्री संघ रतलाम के कोषाध्यक्ष श्री पाल मांडोत की धर्म सहायिका तपस्वी श्रीमती मधुबाला जी मांडोत ने 44 दिवसीय सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की।  वे पूर्व में भी कई तपस्याएं कर चुके हैं । तपस्या पूर्ण होने पर शुक्रवार को आयोजित बहुमान समारोह में साध्वी श्री अनुपमशीलाजी व साध्वी मंडल ने तप की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए तपस्वी मधुबाला बहन मांडोत की तप की अनुमोदना करते हुए खूब खूब धन्यवाद व साधुवाद दिया। वहीं परिवारजनों को भी इस कठोर तप के लिए धन्यवाद दिया । सभा में श्री धर्मदास जैन श्री संघ रतलाम के महामंत्री राजीव चौरड़िया व तपस्वी के पुत्र जैन सोशल ग्रुप मैत्री रतलाम के  सचिव सचिन मांडोत ने विचार व्यक्त किए  व तपस्वी की पुत्री श्रीमती दीप्ति मेहता ने स्तवन प्रस्तुत किया । प्रभावना का लाभ श्रीपाल मांडोत परिवार ने लिया । संचालन रोहित चंडालिया ने किया ।आतिथ्य सत्कार का लाभ सरदारमल  संघवी ने लिया ।  इसके पूर्व  तपस्वी के रंगवाडी़ मोहल्ला स्थित अणु आराधना भवन पर पहुंचते ही श्रावक-श्राविकाओं ने तपस्वी के जयकारों से पूरे भवन को गुंजायमान कर दिया ।


तप की बोली तप से लगाकर तपस्वी का किया बहुमान

श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सैलाना द्वारा सिद्धि तपस्वी का तप की बोली लगवाकर बहुमान किया गया।  सैलाना श्री संघ के अध्यक्ष राजेश  सियार , कांतिलाल संघवी , सचिव पीयूष  ओरा सालेचा  , धनसुख  सुराणा , धर्मेंद्र संघवी, अरविंद संघवी  , झमकलाल सियार आदि ने अभिनंदन पत्र भेंट किया ।  इस दौरान धर्मसभा में श्रावक श्राविकाओं ने तपस्वी के जयकारे लगाए ।  वर्षावास के दौरान बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उत्साहपूर्वक धर्म एवं तप आराधना कर रहे हैं । इस अवसर पर धर्मदास गण परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष   शांतिलाल भंडारी , श्री धर्मदास जैन श्री संघ रतलाम के पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत  झामर , श्री संघ के अध्यक्ष अजित मेहता, उपाध्यक्ष हस्तीमल चौपड़ा , माणकलाल  कटकानी , संतोष  गांधी , महामंत्री राजीव चौरड़िया , सचिव राजेंद्र  चौपड़ा , सह सचिव पुष्पेंद्र  छजलानी, श्री धर्मदास जैन श्री संघ कस्तूरबानगर मिल क्षेत्र स्थानक के अध्यक्ष राजेश गादिया आदि के अलावा तपस्वी के परिवारजन भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments