*वार्ड क्रमांक 01 में 10 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण शुरू*
सैलाना। नगर के विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए सैलाना नगर के वार्ड क्रमांक 01 में वर्षों से जर्जर मार्ग के नवीन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। करीब 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का पूजा-अर्चना के साथ विधिवत भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ किया गया।
रोड निर्माण होने से वार्डवासियों को लंबे समय से जर्जर मार्ग की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। मार्ग के निर्माण से आवागमन सुगम होने के साथ क्षेत्र के रहवासियों को सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, क्षेत्र पार्षद श्रीमती मीरा राजेश पाटीदार सहित वार्ड के परिवारजन एवं नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने नवीन सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस दौरान कहा गया कि नगर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी आवश्यकता के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Post a Comment
0 Comments