Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

*पर्यूषण पर्व पर निकला कल्पसूत्र जी का भव्य वरघोड़ा, गूंजे महावीर के जयकारे*

 *पर्यूषण पर्व पर निकला कल्पसूत्र जी का भव्य वरघोड़ा, गूंजे महावीर के जयकारे*

सैलाना। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ द्वारा महापर्व पर्यूषण के पावन अवसर पर शुक्रवार को जैन धर्म के अत्यंत पूजनीय एवं पवित्र ग्रंथ श्री कल्पसूत्र जी का भव्य वरघोड़ा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाला गया। धार्मिक शोभायात्रा में जैन समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।

सुबह शुभ मुहूर्त में कल्पसूत्र जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात कल्पसूत्र जी को थाल में विराजमान कर लाभार्थी परिवार श्री पारसमलजी, संदीपजी एवं जयेशजी मोदी परिवार के सदस्यों ने अपने मस्तक पर धारण किया और वरघोड़े में आगे बढ़े।

बैंड-बाजे एवं ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच श्रद्धालु “त्रिशला नंदन वीर की, जय बोलो महावीर की” तथा “गुरुदेव की आज्ञा से कल्पसूत्र जी पधारे” जैसे जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

वरघोड़े के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा गहुंली बनाकर, आरती उतारकर एवं अक्षत से कल्पसूत्र जी का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ धार्मिक शोभायात्रा में सहभागिता की।

Post a Comment

0 Comments