*पूर्व विधायक संगीता चारेल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की सौजन्य भेंट*
सैलाना। पूर्व विधायक संगीता चारेल ने गुरुवार को भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच सैलाना विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों सहित क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
भेंट के दौरान चारेल ने क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों से प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल को अवगत कराया। साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों एवं भविष्य में आवश्यक विकास योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी सहित भाजपा के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व विधायक चारेल की प्रदेश अध्यक्ष से हुई इस मुलाकात को क्षेत्र की राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post a Comment
0 Comments