Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने भाइयों से लिया नशामुक्ति एवं बहनों की रक्षा का संकल्प

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने भाइयों से लिया नशामुक्ति एवं बहनों की रक्षा का संकल्प

सैलाना - रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा विशेष नशामुक्ति एवं सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनसे एक वचन-पत्र भरवाया, जिसमें भाइयों ने संकल्प लिया कि वे जीवन में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे, अपनी बहनों की सदैव रक्षा करेंगे तथा स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि नशा किसी भी रूप में व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, भविष्य और समाज को प्रभावित करता है। भले ही नशा कुछ समय के लिए मनोदशा में बदलाव महसूस करा सकता है, लेकिन इसकी आदत और लत व्यक्ति के भविष्य के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित और जिम्मेदार समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

Post a Comment

0 Comments