Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

क्रांति जोशी को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

क्रांति जोशी को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

सैलाना। सैलाना नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष,भाजपा की जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी की राजनैतिक प्रतिभा का उपयोग अब प्रदेश स्तर पर होगा। हालांकि वे पूर्व में भी लगभग 5 वर्ष तक बीजेपी में प्रदेश स्तर के पद से नवाजी जा चुकी हैं।

बहरहाल उन्हें प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल की सहमति और अनुशंसा पर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने राजनैतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्व संभाग ग्वालियर संभाग की महिला मोर्चे की प्रभारी नियुक्त किया हैं।

*लंबा राजनैतिक सफर रहा क्रांति जोशी का*

1994 में सैलाना नगर पंचायत की वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद पद से शुरुआत करने वाली क्रांति जोशी ने फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उनका राजनैतिक कद फिर बढ़ता ही गया। अगले ही नगर पंचायत चुनाव में वे नगर पंचायत की अध्यक्ष बन गई। बाद के बरसो में वे बीजेपी की जिला कार्यकारिणी में जिला मंत्री, महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रही। वर्तमान में वे जिला बीजेपी उपाध्यक्ष भी हैं।

*प्रदेश स्तर के पद पर पूर्व में भी रही*

दो हजार के दशक में एक बार प्रदेश संगठन ने उन कर भरोसा करते हुए प्रदेश जननी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी दी थी। पांच वर्ष तक क्रांति जोशी ने ये पद भी संभाला और इस संगठन में भी प्राण फूंके।

*एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी*

क्रांति जोशी की संगठन क्षमता पर भरोसा करते हुए एक बार पुनः प्रदेश बीजेपी संगठन ने उन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हैं। क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं में ये खबर आते ही खुशी की लहर दौड़ गई। अनेक कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंच कर बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments