मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
सैलाना- सैलाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेडदा में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल,एसडीएम सुनील जायसवाल एवं जनपद सीईओ मनीष भबर ने जनसंवाद किया। इसी दौरान ग्रामीणों ने बारी- बारी से अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से अधिकारियों को अवगत कराया।
अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शिविर में कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
शिविर में ग्राम पंचायत बेडदा के सरपंच राजू मईडा, बाल सिंह कटारा, सचिव डूंगर सिंह मईडा, सहायक सचिव प्रवीण रायकवार, सरपंच वीरसिंह निनामा, सरपंच सुरज कटारा, पूर्व जनपद प्रतिनिधि नगजी कटारा, ऐलमसिंह निनामा, कोदर कटारा, सुनील निनामा, बालाराम निनामा सहित समस्त विभागों के अधिकारी- कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय-सीमा में पहुंचाना रहा।

Post a Comment
0 Comments