Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

"उजमनी के बाद मेहरबान हुए इन्द्रदेव, रूक-रूक कर बारिश से किसानों के चैहरे खिले"

"उजमनी के बाद मेहरबान हुए इन्द्रदेव, रूक-रूक कर बारिश से किसानों के चैहरे खिले"

सैलाना: सनातन समाज द्वारा सोमवार को इन्द्रदेव को प्रसन्न करने के लिए किए गए "उजमनी" आयोजन के बाद क्षेत्र में मौसम ने करवट ली है। सैलाना में रूक-रूक कर हो रही वर्षा से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कई दिनों से आसमान ताक रहे किसानों को यह बारिश "राहत" बनकर आई है। लगातार उमस और गर्मी के कारण सोयाबीन, कपास और मक्का जैसी खरीफ की फसलें मुरझाने लगी थीं और उन्हें पानी की सख्त दरकार थी। 

फसलों को मिली नई जान

कृषि जानकारो के अनुसार अभी फसलें अंकुरण के बाद बढ़वार की अवस्था में हैं। ऐसे समय में हुई यह बारिश सोयाबीन, कपास, मक्का के साथ उड़द और तुअर की फसल के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। खेतों में नमी बढ़ने से बीजों का जमाव भी बेहतर होगा।

ग्राम सैलाना जूनावास के किसान राजू पाटीदार  ने कहा कि "सोमवार को उजमनी में पूरे नगर ने हवन-पूजन किया था। उसके अगले ही दिन से बारिश शुरू हो गई। इन्द्रदेव प्रसन्न हुए हैं। अब फसल अच्छी होगी।" 

आगे भी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिन तक क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। रूक-रूक कर हो रही इस बारिश से तालाब और कुओं में भी पानी का स्तर बढ़ने की उम्मीद है। किसान अब खेतों में निराई-गुड़ाई और दवा छिड़काव की तैयारी में जुट जाएगे।

Post a Comment

0 Comments