29वीं मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग चैम्पियनशिप में रतलाम डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन का शानदार प्रदर्शन, 17 पदकों पर कब्जा
इंदौर स्थित एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 29वीं मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग चैम्पियनशिप में रतलाम डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अपने नाम किए तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया।
आईएसएसएफ राइफल स्पर्धा में रणवीर मेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 1 कांस्य एवं टीम स्पर्धा में 1 रजत पदक अर्जित किया। टीम स्पर्धा में उनके साथ आयुष एवं वेदिक शामिल रहे। वहीं वेदिक ने व्यक्तिगत स्पर्धा में 1 रजत पदक जीता।
एनआर पिस्टल स्पर्धा में आइरा खान ने सब-यूथ, यूथ, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 रजत पदक अपने नाम किए।
जूनियर पुरुष टीम पिस्टल स्पर्धा में यजुष दुबे, आयुषमान चौहान एवं सिद्धवर्धन सिंह चौहान की टीम ने कांस्य पदक अर्जित किया। वहीं जूनियर महिला टीम पिस्टल स्पर्धा में आइरा खान, मायशा खान एवं जियाना ठक्कर की टीम ने रजत पदक प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर रतलाम डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के निम्न खिलाड़ियों ने प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया—
पिस्टल वर्ग: यशवीर नरूका, रोम जाट, जियाना ठक्कर, कीर्तिराज सिंह राठौड़, सिद्धवर्धन सिंह चौहान, अद्वित पोरवाल, आयुषमान चौहान, विनय प्रताप, यजुष दुबे, श्रीहान तिवारी, इवान यादव, रणवीर सिंह, प्रणव सिंह नरूका, मायशा खान एवं नित्या खंडेलवाल।
राइफल वर्ग: राजवीर सिंह राठौर, साहित्य प्रताप सिंह सोंगरा, यशवर्धन खारोल, मनन व्यास, आर्या सिंह वर्मा, अथर्व परिहार एवं तनिष पाटीदार।
इस उपलब्धि पर रतलाम डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के मुख्य कोच उमंग पोरवाल, कोच डॉली एवं कोच मोहित राज सिंह सकला ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन, कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास की सराहना करते हुए कहा कि इस सफलता में सभी अभिभावकों का पूर्ण सहयोग एवं विश्वास अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।
एसोसिएशन ने आशा व्यक्त की कि प्री-नेशनल एवं आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी रतलाम के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

Post a Comment
0 Comments