Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

थाना सैलाना पुलिस को चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

थाना सैलाना पुलिस को चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार करने में मिली सफलता।


रतलाम- *घटना का संक्षिप्त विवरण–* फरियादी ने थाना सैलाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम गोवर्धनपुरा का निवासी है तथा खेती एवं मजदूरी का कार्य करता है। दिनांक 11 जुलाई 2026 को वह अपनी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP-43-ZM-2366 से खाद खरीदने सैलाना आया था।

सुबह लगभग 11:00 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल घंटाघर गेट के पास खड़ी कर खाद लेने चला गया। कुछ समय बाद लौटकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर उसने थाना सैलाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर थाना सैलाना में अपराध क्रमांक 252/2026 अंतर्गत धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*पुलिस कार्रवाई–* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी एवं चोरी गई मोटरसाइकिल की तलाश प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम को पिपलोदा फंटे पर विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति देशी शराब दुकान के पीछे चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम ईश्वर पिता हुरजी भगोरा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम मोरझर, थाना सरवन बताया।

थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने घंटाघर सैलाना से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर उसने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल केदारेश्वर घाटा, सरवन रोड के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी है।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने की कार्रवाई की गई। प्रकरण में आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

*गिरफ्तार आरोपी–*

ईश्वर पिता हुरजी भगोरा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम मोरझर, थाना सरवन, जिला रतलाम।

बरामद मशरूका–

▪️ हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP-43-ZM-2366

*सराहनीय भूमिका–*

इस संपूर्ण कार्रवाई में एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश, उपनिरीक्षक शिवनाथ सिंह राठौर, उपनिरीक्षक शंकर सिंह शक्तावत, प्रधान आरक्षक मनीष कुमार ओझा, महिला आरक्षक टीना सिसोदिया, प्रधान आरक्षक अभिषेक पाठक, आरक्षक तूफान भूरिया, आरक्षक राजू निनामा, आरक्षक अर्जुन मकवाना, आरक्षक यशपाल धनगर, आरक्षक दिनेश पाटीदार एवं आरक्षक आनंद सिंह भाटी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments