Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

तेज रफ्तार और बिना हेलमेट पर सैलाना पुलिस का शिकंजा, 14 वाहन चालकों से वसूला ₹4600 का समन शुल्क, सोशल मीडिया पर मिल रही थीं शिकायतें, साई पेट्रोल पंप के पास की गई अचानक चालानी कार्रवाई।

तेज रफ्तार और बिना हेलमेट पर सैलाना पुलिस का शिकंजा, 14 वाहन चालकों से वसूला ₹4600 का समन शुल्क, सोशल मीडिया पर मिल रही थीं शिकायतें, साई पेट्रोल पंप के पास की गई अचानक चालानी कार्रवाई।

सैलाना: सोशल मीडिया पर आमजन की शिकायतों के बाद सैलाना पुलिस ने गुरुवार शाम तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की। 

रतलाम-बांसवाड़ा रोड स्थित साई पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने अचानक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट पहने, तीन से अधिक सवारी बैठाकर और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले 14 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹4600 का समन शुल्क वसूला गया।

पुलिस की इस अचानक कार्रवाई को देखकर कुछ वाहन चालक मार्ग बदलकर निकल गए। वहीं कई चालकों ने मौके पर ही हेलमेट खरीदा और नियमों का पालन करने का वादा किया।

*आमजन कर रहे थे शिकायत* 

थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि दो पहिया वाहन चालक बेलगाम रफ्तार से फर्राटे भरते हुए आते-जाते हैं, जिससे आमजन काफी परेशान हो रहे हैं। इसी के चलते यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि नगर में कहीं भी पुलिस द्वारा इस तरह की चालानी कार्रवाई की जाएगी, ताकि आमजन परेशान न हों और तेज रफ्तार पर ब्रेक लग सके। पुलिस का उद्देश्य सिर्फ चालान करना नहीं बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी है।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि हेलमेट पहनें, निर्धारित गति में वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

*यह थे उपस्थित*

उप निरीक्षक शिवाजी  जगताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक शिवनाथ राठौर, प्रधान आरक्षक नरेंद्र झाला, आरक्षक तूफान भूरिया,आरक्षक मनीष खराड़ी तथा आरक्षक राजू निनामा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments