Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

हरा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत आज होगा भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम।

हरा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत आज होगा भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम।

सैलाना। "हरा संकल्प सप्ताह" (5 जुलाई से 12 जुलाई) के अंतर्गत श्री जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप द्वारा शनिवार को कन्या परिसर बाईपास पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

ग्रुप द्वारा सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पर्यावरण संरक्षण के इस सेवा कार्य में भाग लेने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं सुरक्षित भविष्य का निर्माण करना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत "एक सदस्य – एक वृक्ष" अभियान चलाया जाएगा। साथ ही प्रत्येक सदस्य से अपने जीवन के किसी विशेष एवं यादगार अवसर को वृक्षारोपण से जोड़ने तथा लगाए गए पौधे की कम से कम एक वर्ष तक नियमित देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया जाएगा।

ग्रुप परिवार ने सभी समाजजनों से अपील करते हुए कहा है कि आइए, हम सब मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाएं, उनकी सुरक्षा का संकल्प लें और धरती को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें।

Post a Comment

0 Comments