Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

वृक्षमित्रों ने पौधों को पेड़ बनाने का लिया संकल्प।

वृक्षमित्रों ने पौधों को पेड़ बनाने का लिया संकल्प।


सैलाना। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में आज मिशन लाइफ अभियान के तहत एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 प्राचार्य डॉक्टर आर पी पाटीदार की अध्यक्षता, क्रीड़ा अधिकारी रक्षा यादव के नेतृत्व में एवं समाजसेवी दिनेश आसरा, संतोष धाबाई सुनील जैन,बाबुलाल पाटीदार ईश्वरलाल कुमावत  की उपस्थिति में वृक्षमित्रों ने पौधरोपण कर उन्हें पेड़ बनाने का संकल्प लिया, प्रत्येक पौधे पर दो वृक्षमित्रों को नियुक्ति किया गया है जो तीन वर्षों तक इन पौधों की देखभाल करेंगे। इस अवसर पर नये विधावन में नीम के पांच पौधों का रोपण किया गया।

 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और छात्रों को प्रकृति  संरक्षण के लिए प्रेरित करना था । इस कार्यक्रम में वृक्षमित्र अनीता खराड़ी ,पायल निनामा, सविता चारेल ,कृपा मईड़ा, लीलावती खराड़ी, वंशिका डामर, राधिका डिंडोर ,संगीता चरपोटा, चंचल खड़िया, श्याम भगोरा,डॉ सौरभ ई लाल, प्रो अनुभा कानड़े  डॉ एस एस रावत उपस्थित थे।

इसी के साथ ही महाविद्यालय में प्रोफेसर भूपेंद्र मंडलोई द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय में दी गई गाइडलाइन के अनुसार मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित जागरूकता विषय पर गूगल मीट पर भोपाल  से प्रसारित माध्यम से प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।

इस प्रशिक्षण में विशेषज्ञ द्वारा मानसिक स्वास्थ्य विषय पर विद्यार्थियों एवं फैकल्टी को क्या करें तथा क्या ना करें तथा नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के साथ ही ध्यान एवं योग को दैनिक जीवन में अनिवार्य रूप से शामिल करने पर जोर दिया गया।

महाविद्यालय में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन विशेष हिंदी कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है जो प्रोफेसर भारत नागर एवं डॉक्टर बालकृष्ण चौहान द्वारा ली जा रही है।

Post a Comment

0 Comments