सैलाना थाने में राजस्व-पुलिस की संयुक्त बैठक में 17 विवादित प्रकरण निपटे।
सैलाना। जमीन से जुड़े आपसी विवादों को सुलझाने के लिए शुक्रवार को सैलाना पुलिस थाने में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, थाना प्रभारी पिंकी आकाश और राजस्व निरीक्षक कोमल चारेल, धामनोद पटवारी विजय मकवाना तथा करिया पटवारी सैयद हुसेन उपस्थित रहे। अधिकारियों ने थाने में आए किसानो के जमीन संबंधी मामलों को बारी-बारी से सुना।
शिविर का उद्देश्य विवाद को बढ़ने से पहले ही आपसी सहमति से सुलझाना था। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को राजस्व रिकॉर्ड दिखाकर समझाइश दी। नपती और दस्तावेजों के आधार पर कई पुराने विवादों का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किए । जो नही समझे उनको अपनी जमीन के सीमांकन करवाने की समझाइश दी।
तहसीलदार कुलभूषण शर्मा ने कहा कि किसान आपसी भाईचारा बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों को लेकर थाने-कचहरी के चक्कर न लगाएं। थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने कहा कि पुलिस का काम शांति बनाए रखना है। अगर कोई जबरन कब्जा या मारपीट करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में मौजूद किसानों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस शिविर में कुल 24 प्रकरण विवादित सामने आए इनमें से 17 प्रकरणों का निराकरण राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की मध्यस्थता से हाथों-हाथ निपटारा हो गया।

Post a Comment
0 Comments