Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

बोदिना फंटा पर 66 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त।

बोदिना फंटा पर 66 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त।


सैलाना। थाना पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बोदिना फंटा क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 66 लीटर अवैध शराब एवं एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल जब्त की है।

थाना प्रभारी पिंकी आकाश के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को भ्रमण के दौरान बोदिना फंटा पर मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बोरे में भरकर अवैध शराब ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राधा स्वामी सत्संग के सामने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल को रोका।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मनोहर पिता मोहन मईडा (28 वर्ष) एवं धर्मेन्द्र पिता मोहन मईडा (26 वर्ष) निवासी महुडी पाड़ा (सकरावदा), थाना सैलाना, जिला रतलाम बताए।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से देशी प्लेन शराब की 6 पेटियां (300 क्वार्टर, 54 लीटर) तथा लेमाउंट कंपनी की बीयर की 1 पेटी (24 कैन, 12 लीटर) बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 66 लीटर तथा कीमत ₹29,340 आंकी गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की होंडा शाइन मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत ₹20,000) भी जब्त की गई।

आरोपियों से शराब के परिवहन संबंधी वैध लाइसेंस अथवा परमिट मांगा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया।

टीम में एएसआई शंकर सिंह शक्तावत,प्रधान आरक्षक मनीष ओझा,फकीरचंद्र सोलंकी,तूफान भूरिया,सूर्यप्रसाद,दिनेश पाटीदार आदि शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments