Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना में मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने ताजिया रूट का किया निरीक्षण।

सैलाना में मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने ताजिया रूट का किया निरीक्षण।


 सैलाना। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने एसडीओपी नीलम बघेल और थाना प्रभारी पिंकी आकाश के साथ नगर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसपी ने सबसे पहले कुंजड़ा गली स्थित इमामबाड़े का निरीक्षण किया। यहां से निकलने वाले ताजियों के पूरे रूट का बारीकी से अवलोकन किया। अधिकारियों ने रास्ते में आने वाले बिजली के तार, संकरी गलियां और भीड़ प्रबंधन के बिंदुओं पर चर्चा की।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने बजरंग चौराहा स्थित मस्जिद का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीओपी नीलम बघेल को मोहर्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

एसपी ने कहा कि ताजिया जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। थाना प्रभारी पिंकी आकाश को रूट पर अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0 Comments