Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सैलाना से 13 श्रद्धालुओ को हरीद्वार के लिए रवाना।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सैलाना से 13 श्रद्धालुओ को हरीद्वार के लिए रवाना।

सैलाना। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सैलाना नगर परिषद् द्वारा 11 यात्रियों को हरीद्वार, ऋषिकेश यात्रा की सौगात दी गई। शुक्रवार को नगर परिषद् से रेलवे स्टेशन के लिए यात्रियों को रवाना किया गया।

रवाना होने के पूर्व यात्रियों का सम्मान करते हुए विदाई दी।

यात्रियों को ले जाने वाले वाहन को नगर परिषद पार्षद मुकेश पाटीदार, कुलदीप कुमावत, पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत मांडोत द्वारा सभी यात्रियों को पुष्पमाला पहना कर यात्रियों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर यात्रा प्रभारी हुक्मीचंद परिहार,कैलाश बैरागी, मांगीलाल कटारा जितेंद्र राणा सहित निकाय कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments