Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

विद्यार्थियों के स्वागत के साथ महाविद्यालय में प्रवेशोत्सव एवं दीक्षारंभ प्रारंभ महाविद्यालय परिवार विद्यार्थियों की सतत् उन्नति के लिए हमेंशा तत्पर - प्राचार्य डॉ. पाटीदार

विद्यार्थियों के स्वागत के साथ महाविद्यालय में प्रवेशोत्सव एवं  दीक्षारंभ प्रारंभ 

महाविद्यालय परिवार विद्यार्थियों की सतत् उन्नति के लिए हमेंशा तत्पर - प्राचार्य डॉ. पाटीदार

सैलाना। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में 1 जुलाई से 9 जुलाई तक चलने वाला  प्रवेशोत्सव एवं दीक्षारंभ प्रारंभ हो गया है।

 दीक्षारंभ उत्सव  के प्रथम दिन उपस्थित  विद्यार्थियों का प्राचार्य डॉ आर पी पाटीदार एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

 इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ आर पी पाटीदार ने कहा कि महाविद्यालय हमारा दूसरा घर है और हम सब परिवार के सदस्य हैं।


 आपके सपनों , लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पूरा महाविद्यालय परिवार आपके साथ खड़ा है ।

विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, शैक्षणिक, नैतिक और व्यक्तित्व विकास के संपूर्ण साधन हमारे पास उपलब्ध है।

 सर्वांगीण विकास हेतु प्रयोगशालाएं ,कंप्यूटर लेब, वाचनालय उपलब्ध हैं। रोजगार मार्गदर्शन हेतु विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ विद्यार्थियों को हमेशा मार्गदर्शन प्रदान करता  है।

 वही माननीय विधायक कमलेश्वर  डोडियार द्वारा महाविद्यालय में निशुल्क कोचिंग कक्षाएं संचालित की जाती हैं।

 माननीय विधायक द्वारा छात्र हित में एक लाख रुपए की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रतियोगी पुस्तकें महाविद्यालय को प्रदान की गई है जो हमेशा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। 

महाविद्यालय में आपको किताबों के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान किया जाता है , इस हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना की नियमित गतिविधियां, खेल गतिविधियां निरंतर संचालित की जाती हैं।

 विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा निखारने के लिए महाविद्यालय पत्रिका वन्या का प्रकाशन किया जाता है जिसमें विद्यार्थी अपने विचार लेखों, कविताओं और प्रेरक प्रसंगों के द्वारा व्यक्त कर सकते हैं।

 महाविद्यालय में सुझाव पेटी उपलब्ध कराई गई है जिसमें विद्यार्थी अपने सुझाव लिखकर डाल सकते हैं , प्रति सोमवार  इस सुझाव पेटी को खोला जाएगा।

 महाविद्यालय  समानता, स्वच्छता और अनुशासन के लिए जाना जाता है। विद्यार्थी इनका विशेष रूप से पालन करें।

 हम सब एक परिवार के सदस्य हैं और हमेशा विद्यार्थियों की  प्रगति के लिए तत्पर हैं।

 प्राचार्य ने अपने संबोधन में बताया कि एक जुलाई से नौ जुलाई तक चलने वाले इस प्रवेश उत्सव में प्रथम चार दिवसों में पहली बार महाविद्यालय में आने वाले नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत कर उनका महाविद्यालय परिवार से परिचय कराया जाएगा।

 दूसरे दिन उन्हें महाविद्यालय का भ्रमण कराया जाएगा एवं उपलब्ध भौतिक सुविधाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही विभिन्न प्रकार की आर्थिक सहायता प्रदान की करने वाली योजनाएं जैसे पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ,आवास योजना, संबल योजना, मुख्यमंत्री मेधावी योजना की जानकारी प्रदान की जाएगी साथ ही शिक्षक अभिभावक योजना आदि की भी जानकारी प्रदान की जाएगी।

 तीसरे दिन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय की कार्य प्रणाली से अवगत करवाया जाएगा । करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं महाविद्यालय में विधायक महोदय द्वारा संचालित निशुल्क कोचिंग की जानकारी प्रदान की जाएगी एवं क्रीड़ा गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा।

 मानसिक स्वास्थ्य संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

 वहीं विद्यार्थियों को परीक्षा के पैटर्न, क्रेडिट सिस्टम, नई शिक्षा नीति 2020 एवं स्वयं पोर्टल की जानकारी प्रदान की जाएगी।

 महाविद्यालय में होने वाले सीसीई, फील्ड प्रोजेक्ट एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

 पांचवें दिन गांव की बेटी योजना की जानकारी ,आंतरिक शिकायत निवारण की जानकारी प्रदान की जाएगी एवं 6 से 9 जुलाई तक विद्यार्थियों के लिए हिंदी की विशेष कक्षाएं लगाई जाएगी।

 जिसमें शुद्ध हिंदी लिखना और बोलना सिखाया जाएगा।

 विभिन्न प्रकार के आवेदन जैसे टीसी लेने हेतु, अंक सूची में करेक्शन करवाने हेतु ,फार्म लेट जमा करवाने हेतु ,शुल्क वापसी हेतु, छात्रवृत्ति समस्या हेतु, महाविद्यालय से किसी प्रकार का प्रमाण पत्र लेने हेतु आदि के आवेदन लिखने की प्रैक्टिस करवाई जाएगी।

 कार्यक्रम के अंत में  महाविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापकों एवं उनसे संबंधित कार्यों का  परिचय भी करवाया गया ।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सौरभ ई लाल ने किया।

Post a Comment

0 Comments