Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

*शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* *नवागत सैलाना एसडीएम का शिक्षकों ने किया स्वागत*

 *शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

*नवागत सैलाना एसडीएम का शिक्षकों ने किया स्वागत*


सैलाना- अध्यापक संयुक्त मोर्चा सैलाना के बैनर तले शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बुधवार को सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान से रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुनील जायसवाल को मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में शिक्षकों की वर्षों से लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ देने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने तथा ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था समाप्त कर पूर्ववत ऑफलाइन व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई गई। शिक्षक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के हजारों शिक्षक इन मांगों के कारण आर्थिक एवं सेवागत नुकसान उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता मिलने से शिक्षकों को न्याय मिलेगा, जबकि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। साथ ही ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली को अव्यावहारिक बताते हुए इसे समाप्त करने की मांग की गई।

ज्ञापन में शासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आवश्यक आदेश जारी करने तथा टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने एवं पुरानी पेंशन योजना बहाल करने संबंधी प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने का आग्रह किया गया। इस दौरान सैलाना तहसील के शिक्षक/शिक्षिका व संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।ज्ञापन का वाचन डॉक्टर अजुम खान ने किया। तथा आभार निर्मल सिंह चौहान ने मना। ज्ञापन के दौरान तहसीलदार कुलभूषण शर्मा सहित बड़ी संख्या में सैलाना तहसील के शिक्षक/ शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

*नवागत एसडीएम का किया स्वागत-*

अध्यापक संयुक्त मोर्चा, सैलाना के तत्वाधान में बुधवार को एसडीएम कार्यालय पर सैलाना तहसील के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं ने मिलकर नवागत एसडीएम सुनील जायसवाल को फूलों की माला पहनकर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत सत्कार के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी‌।

Post a Comment

0 Comments