Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।

सैलाना। दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दे रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व में सैलाना नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली।

रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई तहसील कार्यालय पहुंची, जहां कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी को रिहा नहीं किया जाता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments