जन-जन का है यह नारा, नशा मुक्त हो समाज हमारा
सैलाना। शासकीय महाविद्यालय सैलाना के विद्यार्थियों ने नशे से दूरी है जरूरी- 2.0 अभियान के तहत आज एक विशाल रैली निकाली ।
राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले निकली इस रैली में महाविद्यालय के विद्यार्थी नशा विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे और नशे के खिलाफ जन जागृति हेतु नारे लगा रहे थे।
इसके पूर्व प्राचार्य डॉक्टर आर पी पाटीदार ने विद्यार्थियों और महाविद्यालय परिवार के सदस्यों को नशा विरोधी शपथ दिलाई और अपने संबोधन में आपने कहा कि यह शपथ सिर्फ औपचारिकता नहीं होना चाहिए हमें अपने परिवार, समाज और मित्रों तक नशे की बुराइयों को पहुंचाना होगा और यह बताना होगा कि अच्छे भविष्य के लिए अच्छा शरीर आवश्यक है शरीर और दिमाग स्वस्थ होगा तो हम अपने परिवार , समाज और देश के लिए काम कर सकेंगे ।
अतः आज हम प्रण लें कि नशे से स्वयं को बचाएंगे और इस बुराई को हमारे परिचितों और समाज से दूर रखने का भरसक प्रयास करेंगे।
तत्पश्चात प्राचार्य और महाविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापकों के नेतृत्व में नशा विरोधी रैली महाविद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग पर निकली , जहां जन समुदाय और पालकों ने जन जागृति के लिए विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए नारों और प्रयासों की भूरी - भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ बालकृष्ण चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नशे से दूरी है जरूरी- 2.0 अभियान के तहत महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।
जिनमें निबंध लेखन,नारा लेखन, पोस्टर बनाओ आदि शामिल है जिसमें विद्यार्थी उत्साह से भाग ले रहे हैं और नशा विरोधी अभियान में महाविद्यालय परिवार के साथ कंधा से कंधा मिलाकर समाज में यह संदेश प्रेषित करने की कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी प्रकार के नशे से हमें दूर रहना है। स्वयं भी बचना है और समाज को भी बचाना है।

Post a Comment
0 Comments