Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत थाना परिसर में लगाए 21 पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत थाना परिसर में लगाए 21 पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प।

सैलाना। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत मंगलवार को सैलाना पुलिस थाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी पिंकी आकाश के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के 21 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि थाना परिसर को हराभरा बनाने के लिए आगामी दिनों में भी पौधारोपण अभियान जारी रहेगा और अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक (एसआई) शिवनाथ सिंह राठौर, सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) हितेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह झाला, प्रकाश सिंगल, आरक्षक तूफान सिंह भूरिया, पप्पू वाघेला सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण किया।

Post a Comment

0 Comments