सैलाना में राष्ट्रीय पक्षी मोर को करंट लगने से हुई मौत।
सैलाना- सोमवार दोपहर में नगर के रंगवाडी मोहल्ले में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर के करंट लगने से मृत्यु होने कि घटना सामने आई है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मोर को अपने कब्जे में लेकर पीएम मंगलवार को करने के बाद अंत्येष्टि की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
वन विभाग रेंजर राधेश्याम जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मोर की मौत बिजली करंट लगने से घायल होकर निचे घीरा ओर मौत हो गई। वहीं नियमानुसार मंगलवार को पोस्टमार्टम करने के बाद मोर की अंत्येष्टि की जाएगी।
स्थानीय नागरिकों ने खुले विद्युत तारों और असुरक्षित बिजली व्यवस्थाओं को वन्यजीवों के लिए खतरा बताते हुए प्रशासन से सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Post a Comment
0 Comments