Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना क्षेत्र में मानसून की दस्तक से किसान खेतों में जुटे, खेती के काम ने पकड़ी रफ्तार।

सैलाना क्षेत्र में मानसून की दस्तक से किसान खेतों में जुटे, खेती के काम ने पकड़ी रफ्तार।

 सैलाना। मानसूनी बारिश की पहली फुहारों के साथ ही सैलाना क्षेत्र के किसान खेतों की ओर लौट आए हैं। रिमझिम बारिश ने मिट्टी को तर किया तो खेतों में काम का माहौल बन गया। हर कोई खरीफ फसल की तैयारी में जुटा है। क्षेत्र के खेतों में इस समय अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। कुछ किसान ट्रैक्टर लेकर खेतों की हकाई- जुताई में लगे हैं। वही कुछ किसान बरसात का पानी अपने खेत से निकासी का प्रबंध करते देखे जा  रहै है।

देसी खाद को प्राथमिकता दे रहे हैं। 

किसान गोबर और पत्तियों से बनी देशी खाद और जैविक खाद खेतों में डाल रहे है। किसान मानते हैं कि देसी खाद से जमीन की उर्वरा शक्ति बनी रहती है और फसल भी स्वस्थ होती है। बताया जा रहा है कि इस बार समय पर मानसून आने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। सोयाबीन, मक्का और उड़द की बोनी के लिए खेत तैयार किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments