Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना थाने से पुलिसकर्मियों का अन्य थानों पर स्थानांतरण होने पर दी विदाई।

सैलाना थाने से पुलिसकर्मियों का अन्य थानों पर स्थानांतरण होने पर दी विदाई।


सैलाना- सैलाना थाना क्षेत्र के धामनोद चौकी में पदस्थ चौकी प्रभारी आनंद बागवान मंडला जिला, प्रधान आरक्षक हेमंत जाट धामनोद चौकी से रावटी थाना, आरक्षक फकीरचंद सोलंकी सैलाना थाना से नामली थाना, आरक्षक कृष्णा कटारा सैलाना थाना से जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पर स्थानांतरण होने पर सोमवार को सैलाना थाना परिसर में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी पिंकी आकाश सहित पुलिस स्टाफ ने चौकी प्रभारी आनंद बागवान, प्रधान आरक्षक हेमंत जाट, आरक्षक फकीरचंद सोलंकी, आरक्षक कृष्णा कटारा को शाल, श्रीफल, पुष्पमाला, साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर बिदाई देकर उनके कार्यकाल की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि आनंद बागवान सहित स्थानांतरण हुए पुलिसकर्मी अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून- व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने में सराहनीय योगदान रहा है‌।

     विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी चौकी प्रभारी बागवान सहित स्थानांतरण हुए पुलिसकर्मी के साथ बिताए गए पल साझा किए। सभी ने उनके सरल स्वभाव, अनुशासित कार्यशैली और सहयोगात्मक व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके स्थानांतरण से विभाग को एक कुशल अधिकारी की कमी महसूस होगी।

     अपने सम्मान और विदाई पर चौकी प्रभारी आनंद बागवान सहित स्थानांतरण हुए पुलिसकर्मी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सैलाना एवं धामनोद क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्हें पुलिस स्टाफ और क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिला, जिसके कारण वे अपनी जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन कर सके। उन्होंने भविष्य में भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की बात कही। अंत में पुलिस स्टाफ ने आनंद बागवान सहित स्थानांतरण हुए पुलिसकर्मी को माला पहनाकर कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नई पदस्थापना पर बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments