Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सांसद चौहान ने लाखों रुपये के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की।

सांसद चौहान ने लाखों रुपये के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की।

सैलाना. रतलाम- झाबुआ संसदीय क्षेत्र की सांसद अनीता सिंह चौहान ने बुधवार को सैलाना क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगात दी है। इसी दौरान सांसद ग्राम पंचायत करिया एवं नगर के वार्ड क्रमांक- 9 में नवीन सड़क निर्माण कार्यों का भुमि पुजन किया तथा नगर के ओशिन परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होकर धर्मसभा में उपस्थित श्रद्धालुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।


सांसद अनिता सिंह चौहान ग्राम पंचायत करिया में पहुंची। जहां सांसद चौहान ने सांसद निधि से लगभग 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन सीसी रोड़ के निर्माण कार्य का विधि- विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन किया।सांसद अनिता सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।


इसके पश्चात सांसद सैलाना नगर में पहुंचीं, जहां वार्ड क्रमांक 9 कमला नेहरू मार्ग स्थित श्मशान घाट से लगाकर बाय-पास स्थित आदिवासी कन्या परिसर तक मुख्यमंत्री निधि से लगभग 81.65 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नवीन सीसी रोड़ का भूमि पूजन किया। 



कार्यक्रम में सासंद अनिता सिंह चौहान, विधायक कमलेश्वर डोडियार, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, पूर्व विधायक संगीता चारेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी चारेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर आदि मंचासिन थे।

सांसद अनिता सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि बेहतर सड़कें क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं और इन निर्माण कार्यों से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा है कि विकास के नाम पर हम साथ मिलकर काम करते रहेंगे। सैलाना नगर के कुछ वार्डो मे पैयजल की कापी समस्या है। और मै विधायक निधि से नगर के जलसंकट वार्डो के लिए पांच लाख रुपए नलकूप के लिए विधायक निधि से देता हू। तब जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की पहल पर सासंद अनीता चौहान ने भी नगर मे नलकूप के लिए सासंद निधि से पांच लाख रुपए देने की बात कही । नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने कहा बाकी की जो राशी खर्च होगी वह नगर परिषद से करवा देगे।

 इस के पश्चात सांसद अनीता सिंह चौहान नगर के ओशिन परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुईं। उन्होंने कथा का श्रवण कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की ।

Post a Comment

0 Comments