मोहर्रम सहित आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।
सैलाना। थाना परिसर में सोमवार सायंकाल आगामी मोहर्रम, महाराणा प्रताप जयंती सहित अन्य त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम तरुण जैन, एसडीओपी नीलम बघेल,तहसीलदार कुलभूषण शर्मा तथा थाना प्रभारी पिंकी आकाश की उपस्थिति में संपन्न हुई।बैठक के दौरान अधिकारियों ने नगर के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं समाज प्रतिनिधियों से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर चर्चा की।अधिकारियों ने नागरिकों से नगर हित में सुझाव एवं रायशुमारी करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। एसडीएम तरुण जैन ने कहा कि सभी नागरिक आपसी समन्वय एवं सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कार्यक्रम में डीजे साउंड वर्जित रहेगें। एसडीओपी नीलम बघेल ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।नागरिको के सुझाव पर नगर का प्रमुख मार्ग वन-वे किए जाने की बात कही। मुस्लिम समाज के आये वरिष्ठ नागरिकों ने बैठक मे बताया कि मोर्हम ताजिया 16 से चांद रात है। चांद दिखने के बाद रात 10 से 12 बजे तक छोटे मोटे कार्यक्रम के बाद अखाड़े का प्रोग्राम कुंजडा गली में किया जाएगा। मेंहदी की रात होगी तथा यदि 16 तारीख को चांद दिखता हें तो अगामी 25,26,27 जून को जुलूस रहेंगा। यदि चांद 17 को दिखता है तो तारीख एक दिन आगे बढेगी । बैठक मे पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह राठौर ने महाराणा प्रताप जयंती पर महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण की बात कही। बैठक में उपस्थित नागरिकों ने भी अपने सुझाव रखे तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में खाटू श्याम मंदिर के पुजारी प्रकाशानंद महाराज, पार्षद मुकेश पटेल, मुस्लिम समुदाय के युनुस भाई, शोकत भाई, साबिर भाई, पत्रकार विमल कटारिया, संतोष धबाई, सुरेश मालवीय, कैलाश परिहार, विमल मांडोत, नितेश राठौड, क्रष्णा मालवीय, ओमप्रकाश सोनी,प्रशांत मांडोत,सहायक सब इंस्पेक्टर हितेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक पप्पू वाघेला, रामचंद्र जाटव, निरंजन त्यागी सहीत दिवेल गांव के मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे।

Post a Comment
0 Comments