Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल सैलाना में अंतरराष्ट्रीय योगदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन ।

सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल सैलाना में अंतरराष्ट्रीय योगदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन ।


सैलाना - अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति दुनिया भर में जागरूकता फैलाना है। यह प्राचीन भारतीय विधा तनाव कम करने और आधुनिक जीवनशैली में संतुलन बनाने का एक सशक्त माध्यम है।

यह विचार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रम में सांदीपनि शा मॉडल स्कूल सैलाना के वरिष्ठ शिक्षक वैभव दुबे ने कही। आगे उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रधानमन्त्री मोदी जी के योग दिवस के प्रस्ताव को भारी समर्थन मिला, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्य देशों ने सह-प्रायोजक बनकर इसे पारित किया, जो किसी भी संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रस्ताव के लिए एक रिकॉर्ड संख्या है। 11 दिसंबर 2014 को, संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। 

खेल प्रशिक्षक अशोक सिंह गौर ने भी संबोधित करते हुए कहा कि योग के नियमित अभ्यास से शरीर लचीला, मजबूत और निरोगी बनता है। यह तनाव और आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव में बहुत असरदार है।

योग दिवस पर शिक्षक योगेश परमार ने प्राणायाम और सूर्य नमस्कार करवाया। 

इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ शिक्षक इमरोज खान, रेव सिंह वसुनिया , किरण देदरा , पद्मिनी डोडियार , श्वेता नागर , सुरभि व्यास और पलक विश्वकर्मा ने भी सहभागिता की ।

Post a Comment

0 Comments