Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

*12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास वक्ताओं ने कहा योग से भगाए रोग।*

 *12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास वक्ताओं ने कहा योग से भगाए रोग।*

सैलाना (निप्र)। "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" तथा वसुधैव कुटुंबकम् की भावना के साथ 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सैलाना नगर में विभिन्न संस्थाओं, शासकीय कार्यालयों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा योग शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

      शासकीय सांदीपनी विद्यालय, कृषि उपज मंडी के सामने आयोजित मुख्य सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का योग दिवस पर प्रसारित उद्बोधन आकाशवाणी रेडियो के माध्यम से सभी उपस्थितजनों को सुनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

      कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, जनपद सीईओ रिया गेरा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जी.आर. दड़ीग, जनजाति विकास मंच जिला संयोजक मांगीलाल खराड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल, व्यापारी ऐसोसिएशन अध्यक्ष इन्द्रेश चंडालिया, असेंबली ऑफ़ एमपी जनर्रर्लिस्ट ब्लाक अध्यक्ष नितेश राठौड़, योगाचार्य रमेश गेहलोत, हेमंत व्यास, बबीता परमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल ने कहा योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है। नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहता है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल ने कहा योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक वैज्ञानिक पद्धति है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करने का अवसर देता है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग कर निरोगी जीवन की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।

    कार्यक्रम का संचालन रुद्रेश देराश्री ने किया तथा आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य वीरेन्द्र मिंडा ने माना।

 

Post a Comment

0 Comments