राष्ट्रीय पक्षी मोर की मृत्यु के बाद वन विभाग ने पोस्टमार्टम करवाकर विधि- विधान से करवाया अंतिम संस्कार।
सैलाना- नगर के रंगवाड़ी मोहल्ला स्थित देवरी चौके के समीप सोमवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लगने घायल होकर निचे घीरने से मौत हो गई थी। घटना उस समय हुई जब मोर बिजली के खुले एवं करंट प्रवाहित तारों की चपेट में आ गया था। करंट लगने से गंभीर रूप से घायल मोर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई तथा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतक मोर को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। वन विभाग द्वारा मंगलवार को मोर का पोस्टमार्टम कराया गया, ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सके। वन विभाग के रेंजर राधेश्याम जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मोर की मौत बिजली के करंट की चपेट में आने से घायल होकर निचे जमीन पर गिरने से होना सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी करंट लगने की पुष्टि होने के बाद वन विभाग ने नियमानुसार पूरे विधि-विधान के साथ राष्ट्रीय पक्षी का अंतिम संस्कार कराया।
वन विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी होने के कारण मोर के शव का सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार किया गया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं खुले बिजली के तार या वन्य जीवों के लिए खतरा उत्पन्न करने वाली स्थिति दिखाई दे तो तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग और विद्युत विभाग के समन्वय से आवश्यक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, जिससे राष्ट्रीय पक्षी सहित अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Post a Comment
0 Comments