Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित, 50 महिलाओं ने दिखाई पाक कला की प्रतिभा।

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित, 50 महिलाओं ने दिखाई पाक कला की प्रतिभा।

सैलाना। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत कुक-कम-हेल्परों की कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को सैलाना तहसील कार्यालय के सभा कक्ष में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन बनाने वाली 50 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने घरों से तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्शन किया।इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ रिया गेरा, नगर परिषद सीएमओ मनोज कुमार शर्मा, बीआरसी नरेंद्र पासी, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट पारस वैश्य एवं नायब तहसीलदार रामकलेश साकेत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि कुक-कम-हेल्पर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से महिलाओं को अपनी पाक कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है तथा गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन तैयार करने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को घर जैसा स्वादिष्ट, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन मिले, यह सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। जनपद पंचायत सीईओ रिया गेरा ने बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कुक-कम-हेल्परों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार करने के प्रति प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संतुलित आहार अत्यंत आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments