Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

खाद एवं डीजल संकट को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपेगी ज्ञापन।

खाद एवं डीजल संकट को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपेगी ज्ञापन।


सैलाना। क्षेत्र में किसानों को खाद की उपलब्धता में आ रही परेशानियों एवं डीजल की बढ़ती किल्लत को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है। किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सोमवार 15 जून को जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्षविजय गहलोत के नेतृत्व में सैलाना में प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि किसान खाद के लिए भटकने को मजबूर हैं, वहीं डीजल की कमी के कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन द्वारा इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से किसानों में भारी नाराजगी है। किसानों की इन्हीं समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे पुरानी नगर पालिका सैलाना से कार्यकर्ता एवं किसान एकत्रित होकर रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचेंगे, जहां खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं डीजल संकट के समाधान की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र के किसानों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर किसानों के अधिकारों की इस लड़ाई में सहभागी बनने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments