Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

मकान निर्माण के मलबे से नाली जाम, कुएं का पानी हुआ दूषित‌।

मकान निर्माण के मलबे से नाली जाम, कुएं का पानी हुआ दूषित‌।

सैलाना। नगर के नाला रोड क्षेत्र में एक मकान को तोड़ने के दौरान निकले मलबे के कारण नाली जाम हो गई, जिससे क्षेत्र में जल निकासी बाधित हो गई। नाली जाम होने के चलते समीप स्थित सत्यनारायण मंदिर परिसर तथा एक निजी कुएं के पानी के दूषित होने की शिकायत सामने आई।


कुएं के मालिक ने इस संबंध में मकान मालिक के खिलाफ नगर परिषद में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद वार्ड पार्षद विशाल धभाई ने नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर नाली में जमा मलबा हटवाया तथा सफाई करवाई, जिससे जल निकासी व्यवस्था पुनः सुचारू हो सकी।

पार्षद धभाई ने मकान मालिक को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान यदि दोबारा नाली में मलबा डालकर उसे अवरुद्ध किया गया तो नगर परिषद द्वारा चालानी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्य करने वालों से अपील की कि वे सार्वजनिक नालियों और जल निकासी व्यवस्था को प्रभावित न करें, ताकि आम नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Post a Comment

0 Comments