Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

निरज फैक्ट्री से शक्कर की कट्टी चोरी करने वाले तीन आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मेजिक वाहन सहित माल जब्त।

निरज फैक्ट्री से शक्कर की कट्टी चोरी करने वाले तीन आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मेजिक वाहन सहित माल जब्त।


सैलाना- सैलाना थाना क्षेत्र की धामनोद चौकी पुलिस ने शक्कर चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शक्कर की कट्टियों से भरा एक मेजिक वाहन भी जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान ने बताया कि बीते 15 मई शुक्रवार को धामनोद चौकी अंतर्गत स्थित निरज फैक्ट्री से बदमाशों द्वारा शक्कर की कट्टियां चोरी किए जाने की घटना सामने आई थी। फैक्ट्री प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। चोरी की घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी की शक्कर की कट्टियां मेजिक वाहन में भरकर सैलाना बाय-पास की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

तलाशी लेने पर वाहन में बड़ी मात्रा में शक्कर की कट्टियां भरी मिलीं। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जतीन पिता नारायण गोस्वामी (23 वर्ष) निवासी ईशरथुनी, कालू पिता सोहन डाबी (28 वर्ष) निवासी नंदलई तथा अर्जून पिता रमेश चरपोटा (20 वर्ष) निवासी नंदलई बताया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें सैलाना न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों और चोरी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

धामनोद चौकी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments