Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना क्षेत्र के दो सहायक सचिवों की देवास के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में हुई मौत। *तीन सहायक सचिव गंभीर रूप से हुए घायल, एक को किया इंदौर रेफर*। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिवारजनों को 10-10 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

सैलाना क्षेत्र के दो सहायक सचिवों की देवास के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में हुई मौत। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिवारजनों को 10-10 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।


सैलाना- (बलवास टाईम्स) सैलाना क्षैत्र के ग्राम पंचायत के सहायक सचिव बुधवार को भोपाल में आयोजित सहायक सचिवों के महा सम्मेलन मे सम्मिलित लेने जा रहे थे, कि देवास के समीप हाईवे पर रात करीब 2:30 बजे सहायक सचिवो के तुफान वाहन को अज्ञात ट्रक चालक ने पिछले से टक्कर मार दी। जिससे वे सभी हादसा हो गए। उस समय तुफान वाहन चालक सहित तुफान गाड़ी में 11 सहायक सचिव सवार थे।

*इन कि हुई मोत-*

देवास में देर रात हुई भीषण सड़क दुघर्टना में कांगसी पंचायत के रोजगार सहायक सचिव हुरजी मईडा व करिया पंचायत के लखन कमोदिया की मोके पर ही मौत हो गई। जब अन्य सहायक सचिव को चोट आई है। घायलों को देवास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उनका इलाज चल रहा है।

*ये रोजगार सहायक सवार थे गाड़ी में-*

जानकारी के मुताबिक सैलाना से गये तुफान वाहन मे राकेश पिता लक्ष्मण भांवर 35 वर्ष ग्राम पंचायत केल्दा निवासी पाटडी, देवचंद भांवर उम्र 34 वर्ष, ग्राम पंचायत भामट निवास भामट, करमचंद वसुनिया ग्राम पंचायत सांसर निवासी मन्याबारी, हुरजी मईडा उम्र 40 वर्ष ग्राम पंचायत कांगसी निवासी कांगसी, विनोद बामनिया उम्र 32 वर्ष ग्राम पंचायत अड़वानिया, निवासी अड़वानिया, लखन कमोदिया उम्र 35 वर्ष ग्राम पंचायत करिया निवासी करिया, प्यारेलाल खराड़ी, उम्र 32 वर्ष ग्राम पंचायत बरडा निवासी भेरुघाटा,  चोकसिंग डामर 35 वर्ष ग्राम पंचायत तालाबबोर्डी निवासी तालाबबोर्डी। कैलाश पारगी 31 वर्ष ग्राम पंचायत ठिकरिया निवासी ठिकरिया। मांगीलाल मईडा 35 वर्ष ग्राम पंचायत कुआझागर निवासी कुआझागर और अन्तर सिंग 32 वर्ष ग्राम पंचायत बायडी निवासी बायडी सवार थे। 

*ये हुए गम्भीर रूप से घायल-*

इस सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से चोकसिंग डामर 35 वर्ष ग्राम पंचायत तालाबबोर्डी, विनोद बामनिया उम्र 32 वर्ष  निवासी अड़वानिया व प्यारेलाल खराड़ी, उम्र 32 वर्ष निवासी भेरुघाटा घायल हुए हैं। जिसमें से चौंकसिग डामर को इंदौर रैफर किया। तथा विनोद बामनिया व प्यारेलाल खराड़ी को देवास के अमलतास में भर्ती करवाया गया है। दोनों शवों का देवास में पीएम कर शव परिजनो को सौप दिया गया। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।

*पूर्व विधायक संगीता चारेल पहुंची देवास,*

घायलो को अस्पताल मे जाकर पूछी कुशलक्षेम, अस्पताल प्रशासन से ली स्वास्थ्य संबंधित जानकारी, चारेल ने सभी घायलो को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने की भी बात कही। इनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड सहीत अन्य भी थे उपस्थित। 

उल्लेखनीय है कि सैलाना जनपद पंचायत क्षेत्र के  रोजगार सहायक सचिव भोपाल में सम्मेलन में भाग लेने 11 सचीव तुफान गाड़ी से भोपाल जा रहे थे की गत रात करीब 2:20 बजे इनकी गाडी को एक ट्रक ने पीछे से ठोक दिया था। जिसमे दो रोजगार सहायक की दुखद मौत हो गयी थी। लेकिन अभी भी तीन रोजगार सहायक गंभीर बताए जा रहै है।

*सड़क दुघर्टना के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र-*

जिला पंचायत उपाध्यक्ष केसुराम निनामा ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को एक पत्र लिखकर मांगती है कि वाहन दुर्घटना में मृतक कर्मचारियों के परिवार को मुआवजा एवं घायलों को निःशुल्क इलाज एवं आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की है। 

उपाध्यक्ष केशुराम निनामा ने पत्र में बताया कि 19 मई मंगलवार रात्रि में रोजगार सहायक सचिव का वाहन बाई पास ग्राम बैरागढ़ जिला देवास में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में दो रोजगार सहायक सचिवों की मृत्यु एवं 9 रोजगार सचिव गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज अमलतास अस्पताल में जारी है। बुधवार को जिला कलेक्टर देवास ने रतलाम जिला कलेक्टर को मृतक लखन एवं हुरजी की मृत्यु के होने पर परिवार को एक-एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाए एवं सभी घायलों का निःशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मृतक के एक आश्रित को संविदा अनुकंपा की नियुक्ति दी जाए।

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिवारजनों को 10-10 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की*

*सीईओ जिला पंचायत और एसडीएम ने घायलों से मिलकर उपचार की जानकारी ली*

सैलाना- भोपाल में आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के महापर्व एवं राज्य स्तरीय महा सम्मेलन में शामिल होने जा रहे सैलाना क्षेत्र के दो रोजगार सहायक सचिवों की सड़क दुघर्टना में मृत्यु का समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतक लखन कमोदिया तथा हुरजी मईडा के परिवारजनों को 10-10 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

 सभी घायलो का उपचार अमलतास अस्पताल देवास मे चल रहा है। घटना संज्ञान में आते ही रतलाम जिले से सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन एवं सैलाना एसडीएम सैलाना तरूण जैन तत्काल उपचाररत घायलो से मिलने अमलतास अस्पताल पहुंचे। डाक्टर एवं अस्पताल स्टाफ से उपचार की जानकारी ली परिजनो को  सान्त्वना दी एवं उपचार के लिए हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।

Post a Comment

0 Comments