Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना में मेडिकल विक्रेताओं ने एक दिवसीय मेडिकल स्टोर बंद रखकर हड़ताल का किया समर्थन।

सैलाना में मेडिकल विक्रेताओं ने एक दिवसीय मेडिकल स्टोर बंद रखकर हड़ताल का किया समर्थन।

सैलाना- नगर के मेडिकल विक्रेताओं ने एक दिवसीय मेडिकल स्टोर को पूर्ण रूप से बंद रखकर हड़ताल का समर्थन किया है। 

मेडिकल स्टोर संचालक संजय तातेड व समर्थ पाटीदार ने बताया कि बुधवार को ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिला औषधि विक्रेता संघ कि स्थानीय निकाय ने मेडिकल विक्रेताओं ने आनलाईन फार्मेसी के विरोध में एक दिवसीय मेडिकल स्टोर बंद रखकर हड़ताल का समर्थन किया।

रतलाम में आयोजित हड़ताल में सम्मिलित होकर ओषधी विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष जय छजलानी एवं सचिव अजय मेहता के साथ में सैलाना के केमिस्ट्री एड ड्रगिस्ट संघ के संजय तातेड, समर्थ पाटीदार, राकेश जाट, दिनेश पाटीदार ने जिला कलेक्टर मिशा सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। हड़ताल के चलते सैलाना नगर सहित आस-पास ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश दवाईयों की दुकानें बंद रहीं।

मेडिकल विक्रेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को शासन तक पहुंचा रहे हैं‌। लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। आनलाईन फार्मेसी के विरोध में संगठन द्वारा सामूहिक रूप से हड़ताल का निर्णय लिया गया। इसी के साथ ही सैलाना में प्रधानमंत्री भारतीय जन ओषधी केन्द्र को चालु दिखाई दिया।

Post a Comment

0 Comments