Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

नगर परिषद सैलाना विशेष सम्मेलन में विकास कार्यों को मिली स्वीकृति, कई सीसी रोड व पार्क निर्माण होंगे

नगर परिषद सैलाना विशेष सम्मेलन में विकास कार्यों को मिली स्वीकृति, कई सीसी रोड व पार्क निर्माण होंगे

सैलाना: नगर परिषद सैलाना का विशेष सम्मेलन सोमवार को नगर परिषद सभाकक्ष में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला द्वारा की गई।  बैठक में नव मनोनीत एल्डर मेन नाथूलाल राठौड़, सपना खराड़ी, वर्दीचंद पाटीदार एवं रवि कुमार शर्मा का परिषद द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया। सम्मेलन में नगर विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही 08 पेंशन प्रकरणों को स्वीकृति दी गई। नामांतरण के 26 एवं दुकान नामांतरण के 03 प्रकरणों को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।नगर परिषद द्वारा हनुमान सागर तालाब सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य में हुई अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने संबंधी प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके अतिरिक्त नगर परिषद द्वारा विभिन्न वार्डों में सीसी. रोड निर्माण कार्य हेतु जारी ऑनलाइन निविदाओं में प्राप्त न्यूनतम दरों के आधार पर कार्यों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। जिन प्रमुख कार्यों को स्वीकृति दी गई।

यह होगे नगर मे काम-

उनमें वार्ड क्रमांक 01 में मांडोत की दुकान से मुनिया के मकान तक,वार्ड क्रमांक 01 में नर्सिंग के मकान से बाबू वाग के मकान तक, वार्ड क्रमांक 01 में ओमप्रकाश शर्मा जी के मकान से पप्पू पाटीदार के मकान तक, वार्ड क्रमांक 01 में गोपाल पाटीदार के मकान से सत्येन्द्र सिंह के मकान तक, वार्ड क्रमांक 06 में सनाड्य धर्मशाला से ओशिन परिसर तक,वार्ड क्रमांक 06 में सरयू गली, रामचंद्र लखात के मकान से सत्यनारायण बरगड़िया के मकान तक, वार्ड क्रमांक 06 में गोपाल पाटीदार के मकान से गणेश पाटीदार के मकान तक, वार्ड क्रमांक 07 में विमल कटारिया वाली गली में, वार्ड क्रमांक 07 नेहरू मार्ग शासकीय उचित मूल्य की दुकान वाली गली मे, वार्ड क्रमांक 11 अशोक धबाई के पुराने का मकान के पास वाली गली में, वार्ड क्रमांक 11 में नाथुलाल राठौड़ से रबीया तक, वार्ड क्रमांक 12 में जयप्रकाश त्रिवेदी के घर के पास वाली गली मे,वार्ड क्रमांक 14 में उदय विहार कालोनी में,वार्ड क्रमांक 15  रामभरोसे के घर के पास वाली गली मे। वार्ड क्रमांक 15 में जीवनराय माथुर के मकान से अनिल माण्डोत के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड 10 में कालिका माता मंदिर परिसर में पार्क निर्माण शामिल हैं। 

परिषद द्वारा उक्त सभी विकास कार्यों को नगर हित में महत्वपूर्ण बताते हुए शीघ्र कार्य प्रारंभ किए जाने की बात कही गई। अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि सभी कार्य नियत समयावधि में पूर्ण कियेे जावे। सम्मेलन में पार्षदगण मीरा पाटीदार, कुलदीप कुमावत, मुकेश पाटीदार, राधा बद्रीलाल पाटीदार, चंदा-दिनेश पारगी, कृष्णा रामप्रसाद चंदेल, विशाल धबाई, हेमलता-विशाल धबाई एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा ने किया।

Post a Comment

0 Comments