Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

आदिवासी अंचल में कृषि रथ रवाना, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी।

आदिवासी अंचल में कृषि रथ रवाना, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी।


सैलाना। आदिवासी अंचल के किसानों को आधुनिक खेती, नई तकनीक एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी रामचंद्र चोरेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वाय.एस. निनामा ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर रथ को रवाना किया।
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वाय.एस. निनामा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 16 से 26 मई तक कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती, पराली नहीं जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कीट एवं रोग प्रबंधन, फसल विविधीकरण, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना तथा ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी दी जा रही है।
शनिवार को कृषि रथ ने करिया, भिलो की खेड़ी एवं मकोडियारूंडी गांवों में भ्रमण किया। वहीं सोमवार को रथ चावड़ाखेड़ी, सरवन एवं पुन्याखेड़ी गांव पहुंचेगा।
जनपद अध्यक्ष कैलाशी रामचंद्र चोरेल ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर ने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments