शनिचरी अमावस्या पर शनि मंदिर में महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन्न।
सैलाना। शनिचरी अमावस्या के पावन अवसर पर बोदिना रोड स्थित शनि मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भक्तों ने भगवान शनिदेव के दर्शन कर तेल, तिल एवं पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट एवं विद्युत रोशनी से सजाया गया था। शाम को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शनिदेव की महाआरती की गई। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा वातावरण जय शनिदेव के जयकारों से गूंज उठा।
महाआरती के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन समिति एवं युवाओं ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाते हुए श्रद्धालुओं की सेवा की।
शनि मंदिर बोदिना रोड सैलाना के पुजारी संतोष जोशी ने बताया कि प्रतिवर्ष शनिचरी अमावस्या के अवसर पर मंदिर में महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, धर्मप्रेमी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment
0 Comments