Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

आयशर की टक्कर से तीन महिलाएं घायल, पत्रकारों ने पहुंचाया अस्पताल।

आयशर की टक्कर से तीन महिलाएं घायल, पत्रकारों ने पहुंचाया अस्पताल।


सैलाना। बुधवार शाम धामनोद-बायपास मार्ग पर एक आयशर वाहन की टक्कर से बाइक सवार सहित तीन महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पत्रकारों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार रामदेव अपनी मोटरसाइकिल से धामनोद से काम कर वापस अपने गांव कुंडा जा रहा था। इसी दौरान बायपास पर वह अपनी बाइक खड़ी कर परिचितों से बात कर रहा था। तभी तेज रफ्तार आयशर वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वहां मौजूद लोग घायल हो गए।

इसी दौरान रतलाम के पत्रकार विजय मीणा एवं समीर खान सैलाना से रतलाम की ओर अपनी कार से जा रहे थे। भीड़ देखकर उन्होंने वाहन रोका और तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।

घायलों में कैलाश बाई पति रामचंद्र खराड़ी (35 वर्ष), शांति पति मनोहर खराड़ी (30 वर्ष) तथा पुष्पा पति लक्ष्मण खराड़ी (26 वर्ष), सभी निवासी कुंडा शामिल हैं।

डॉक्टर जितेंद्र सिंह रायकवार ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं होने की बात भी सामने आई, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

Post a Comment

0 Comments