Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

बदमाशो ने ज्वेलर्स की दुकान को बनाया निशाना, ग्राइंडर से ताला काटकर सोने चांदी के आभूषण ले गये बदमाश, सीसीटीवी कैमरे में कैद।

बदमाशो ने ज्वेलर्स की दुकान को बनाया निशाना, ग्राइंडर से ताला काटकर सोने चांदी के आभूषण ले गये बदमाश, सीसीटीवी कैमरे में कैद।

सैलाना। नगर में बुधवार- गुरुवार रात दो अज्ञात बदमाशों ने एक ज्वेलरी की दुकान को निशाना बनाकर  लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। 

जानकारी के मुताबिक चोरी की यह वारदात नगर के बीचों बीच आदिनाथ बडा जैन मंदिर के समीप शंत्रुजय ज्वेलर्स में हुई। बदमाशों ने दुकान के बाहर सटर पर लगे ताले कटर मशीन से काटकर दुकान के अंदर घुसे। और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई। दुकान संचालक प्रेम पूत्र अनिल चंडालिया निवासी सैलाना ने बताया कि घटना बुधवार- गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजकर 16 मिनट के आसपास की है। लेकिन इसकी सूचना सुबह मुझे मंदिर के पुजारी गोपाल बेरागी ने फोन लगाकर  बताया की आपकी दुकान की शटर आधी खुली हुई है। तब मै तुरंत दुकान पर आया तो देखा कि शटर आधी खूली और अंदर दूकान का सामान अस्त-व्यस्त पडा था। और दुकान के अंदर से सोने चांदी के आभुषण गायब देखे। मैने तुरंत पुलिस को सूचित किया। कुछ देर बाद पुलिस भी घटनास्थल पर आ गयी।

*पांच किलो चांदी व पन्द्रह ग्राम सोना गायब*

रिपोर्ट के अनुसार दुकान से करीब साडे चार किलो चांदी एवं 15 ग्राम सोना के आभूषण चोरी कर ले गए चोरी हुये  सामान में चांदी के पायल, झुमकी, अंगूठी, कंदौरा, बीछूड़िया, चेन, हाथ की पोंची सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। वहीं सोने के 15 ग्राम के आभूषण चोरी हुई। चोर सब सामान एक जावरा गोल्ड आटा लिखे प्लास्टिक की थैली मे रखकर ले गये। दुकानदार ने बताया कि चोरी हुई चांदी की किमत लगभग 12 से 15 लाख रुपए आंकी जा रही है। वहीं 15 ग्राम सोने की कीमत करीब डेढ़  लाख से अधिक रुपए बताई जा रही है। बदमाशों ने दुकान के शटर का ताला कटर मशीन से काटा और जैन मंदिर वाली गली में फैंक दिया था। एक बदमाश दुकान के अंदर घूसा था और एक ने बाहर पहरेदारी करी।अंदर गये चोर ने बड़ी सफाई से दुकान में रखे आभूषण समेटकर फरार हो गए। और जाते हुए भी सीसीटीवी मे आ गये।

*पुलिस ने बनाया दबाव*

बताया जा रहा है कि दुकानदार पूर्व में 7 किलो चांदी की बात कह रहा था पर थाने में दबाव के कारण साढ़े चार किलो की ही एफआईआर दर्ज की गई।हालांकि बाद में भी मीडिया से चर्चा में दुकानदार ने 5 से 6 किलो चांदी चोरी होने की बात कही।चोरी का माल कम लिखने के लिए दबाव बनाने की पुलिस की शैली जन चर्चा का विषय बनी हुई हैं

*CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस-*

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस आस-पास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। नगर मे लगे कई कैमरे बंद होने से परेशानी भी हुई।

*डेढ़ साल पहले ही खोली थी दुकान-*

दुकानदार प्रेम चंडालिया ने बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले ही यह दुकान शुरू की थी। चोरी की सूचना मिलते ही व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश सोनी सहित सराफा व्यवसाय से जुड़े कई व्यापारी थाने पहुंचे और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

*मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी-*

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर एसडीओपी नीलम बघेल एफएसएल टीम प्रभारी दिनेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह राठौड़, थाना प्रभारी पिंकी आकाश, एएसआई शंकर सिंह शक्तावत, हेड कांस्टेबल रामचंद्र जाटव,मुरली कटारिया, तुफान भुरिया सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments