Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना में हुई चोरी के मामले में पुलिस की दो टीमें हुई गठित। शत्रुंजय ज्वेलर्स पर लाखों की हुई चोरी का मामला।

सैलाना में हुई चोरी के मामले में पुलिस की दो टीमें हुई गठित।

शत्रुंजय ज्वेलर्स पर लाखों की हुई चोरी का मामला।

सैलाना- नगर में स्थित शत्रुंजय ज्वेलर्स की दुकान पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने देर रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश दुकान की शटर का ताला काटकर अंदर घुसे और लाखों रुपए के सोना- चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार जांच में जुटी हुई है।

*घटना के बाद से ही लगातार जारी तफ्तीश -*

घटना के बाद से ही पुलिस के अधिकारी मामले की तफ्तीश में लगे हैं। नगर के बीचों-बीच में इतनी बड़ी चोरी हो जाना पुलिस प्रशासन के लिए नाक का सवाल बना हुआ है। पुलिस तब से ही लगातार चोरी के मामले को सुलझाने में लगी हुई है। माना जा रहा है कि आरोपी राजस्थान से जुड़े हो सकते हैं।

सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि चोरी की वारदात के बाद रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जांच के लिए दो अलग- अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस लगातार आस-पास के क्षेत्रों में सर्चिंग कर रहे हैं। व बड़ी तादाद में आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे है।

*ये थी घटना-*

जानकारी के अनुसार बुधवार- गुरुवार दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से दुकान को निशाना बनाया था। बदमाशों ने पहले दुकान के शटर का ताला काटा और फिर अंदर प्रवेश कर वहां रखे करीब साढ़े चार किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए था। चोरी गई चांदी की कीमत लगभग 12 से 15 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा करीब 15 ग्राम सोने के आभूषण भी चोर अपने साथ ले गए, जिनकी अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई गई है।

*एडिशनल एसपी भी पहुंचे घटना स्थल पर-*


थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे रतलाम जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल एसडीओपी पुलिस नीलम बघेल के साथ जाकर निरीक्षण किया और फरियादी से चर्चा कर पूरी जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी हैं।

Post a Comment

0 Comments