दंडिग ने बीईओ का पदभार ग्रहण किया।
,सैलाना: विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार दोपहर नवागत विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोविन्दराम दंडिग को पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय नारमदेव ने चार्ज दिया और विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पद भार ग्रहण करते ही उन्होने कहा कि किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। सभी अपना काम सुचारू रूप से करे। बाद मे बीआरसीसी एवं बीईओ कार्यालय के समस्त स्टाफ ने नवागत बीईओ दडिंग का स्वागत किया गया। पूर्व बीईओ संजय नारमदेव ने कार्यालय की समस्त जानकारी दी।
इस दौरान बीआरसीसी नरेंद्र कुमार पासी, दिव्यांग छात्रावास पिपलौदा के वार्डन अम्बाराम बोस, बीएसी भारती चौहान, सुनीता मोहनिया, उपासना जैन,एमआरसी प्रकाश सोलंकी, जयेश शुक्ला, माला वर्मा आदि ने पुष्पमाला से नवागत बीईओ का स्वागत किया। कार्यक्रम में बीईओ एवं बीआरसीसी का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Post a Comment
0 Comments