Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

नामली में भाजपा का विजय उत्सव, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।

नामली में भाजपा का विजय उत्सव, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।

नामली:- भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत का विजय उत्सव सोमवार शाम नामली नगर में धूमधाम से मनाया । सेमलिया रोड़ चौराहे पर भाजपा नामली मंडल अध्यक्ष दिनेश जाट घटवास के नेतृत्व में एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया और उसके बाद जोरदार आतिशबाजी की गई भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत का  जश्न बनाते हुए हर्ष व्यक्त किया ।

विजय उत्सव में पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनलाल परमार, पूर्व महामंत्री श्यामसुंदर परिहार, दिनेश चुंडावत, जनपद उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह भाटी, एल्डरमैन कीर्ति जायसवाल, राजेश परिहार, मंडल मंत्री अंकित राठौड़, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीनाथ योगी, मोनू परिहार, आलोक जैन, भीमसिंह राठौर, गोरधनलाल पांचाल, विधायक प्रतिनिधि बंशीलाल कुमावत, रामसिंह  हारोड़, मनीष राठौड़, शुभम परिहार, बद्रीलाल गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments