सैलाना सादिपनी स्कूल खेल मैदान में दिखा 10 फीट लंबा सांप, मची अफरा-तफरी।
सैलाना- नगर के कृषि उपज मंडी के सामने सांदीपनी स्कूल के खेल मैदान में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 10 फीट लंबा ‘पड’ प्रजाति का सांप मैदान के गेट के पास दिखाई दिया। सांप को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे सांप अचानक घूमते हुए खेल मैदान के गेट के पास पहुंच गया। कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत स्कूल स्टाफ को सूचना दी गई। देखते ही देखते मैदान के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और दहशत का माहौल बन गया।स्थिति को देखते हुए तुरंत सर्प पकड़ने वाले विशेषज्ञों को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे टीम ने सावधानीपूर्वक सांप को पकड़ा और सुरक्षित तरीके से उसे जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।
विशेषज्ञों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी और भोजन की तलाश में सांप अक्सर आबादी वाले इलाकों में आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत सर्प पकड़ने वालों को सूचना दें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

Post a Comment
0 Comments