Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल।

सैलाना में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल।


सैलाना। रविवार दोपहर नगर से करीब चार किलोमीटर दूर सरवन रोड स्थित आरटीओ बैरियर के पास एक तेज रफ्तार कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरवन थाना क्षेत्र के रिछाखोरा निवासी अंकित (20) अपने साथी सालरापाड़ा निवासी अक्षय (19) के साथ बाइक से सैलाना की ओर आ रहे थे। इसी दौरान आरटीओ बैरियर के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

         हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना ले जाया गया।

      यहां डॉ. जितेंद्र सिंह रायकवार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने और अत्यधिक रक्तस्राव के चलते दोनों को रतलाम रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, रतलाम से भी उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगे बड़ौदा रेफर किया गया है।

     बताया जा रहा है कि घायल अक्षय, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र के पुत्र हैं।

इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज व मुखबिरों के आधार पर कार की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments