स्थानांतरण पर डिंडोर को दी विदाई।
सैलाना। किसी भी अधिकारी की कार्यप्रणाली और निष्ठा ही उसकी सेवा का मूल आधार होती है, वहीं आमजन के प्रति उसका व्यवहार लंबे समय तक याद रखा जाता है। उक्त विचार कृषि उपज मंडी सचिव गुमान सिंह भयडिया, वरिष्ठ पेंशनर जगदीश पटेल एवं व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया ने व्यक्त किए।
वे सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह डिंडोर के जलगांव (महाराष्ट्र) स्थानांतरण के अवसर पर बैंक ग्राहक परिवार द्वारा आयोजित विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर चिराग चंडालिया एवं बैंक परिवार द्वारा स्थानांतरित अधिकारी का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पटेल मेडिकल के संचालक समरथ पाटीदार, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह राठौड़, जितेंद्र रांका, तथा बैंक उप प्रबंधक अमित नरानिया और केशियर मुकेश सिंह राठौड़ ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री डिंडोर की कार्यप्रणाली की सराहना की।
इस कार्यक्रम में हेमंत कुमावत, मोहित मुरेरा, पत्रकार नितेश राठौड़, अकरम खान, पीयूष जुयल, शशांक श्रीवास्तव एवं जगदीश खराड़ी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में आभार केशियर मुकेश सिंह राठौड़ ने व्यक्त किया।

Post a Comment
0 Comments