Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

पंजाब नेशनल बैंक का 132वां स्थापना दिवस सैलाना शाखा में उत्साहपूर्वक मनाया गया।

पंजाब नेशनल बैंक का 132वां स्थापना दिवस सैलाना शाखा में उत्साहपूर्वक मनाया गया।

सैलाना। पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय सैलाना शाखा में बैंक का 132वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बैंक स्टाफ एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक शालिनी शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सैलाना शाखा क्षेत्रवासियों के सहयोग और आशीर्वाद से निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। बैंक का सम्पूर्ण स्टाफ ग्राहकों को उच्च स्तर की विश्वसनीय एवं संतोषप्रद सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।


उन्होंने बताया कि बैंक में हर वर्ग के ग्राहकों के लिए विभिन्न जमा योजनाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही गृह ऋण, व्यापारी वर्ग के लिए विशेष योजनाएं तथा शासकीय कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए बैंक अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। किसानों को भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए भी बैंक में अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान बैंक की वरिष्ठ आदिवासी ग्राहक 80 वर्षीय शम्भूडी बाई का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

इस अवसर पर मंडी व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया, किराना व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष संजय माण्डोत, मंडी सचिव रुमान सिंह भयड़िया, युवा उद्यमी ओशिन दीपक जोशी, युवा पत्रकार नितीन पटेल, कमलेश राठौड़, मनोज जैन, सूरज सागर, बिट्टू ठाकुर, दिलीप छाजेड़, वरिष्ठ किसान सत्यनारायण पाटीदार, बैंक कृषि अधिकारी विजय इंगला, कैशियर लोकेन्द्र पाटीदार सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में सहायक प्रबंधक राहुल टांक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments